सुखद दांपत्य जीवन योजना 2023: दोस्तों राजस्थान सरकार द्वारा विकलांग एवं दिव्यांग लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। दिव्यांग एवं विकलांग लोगों को समाज द्वारा इतना सम्मान नहीं दी जाती है जितना एक सामान्य पुरुष को दिया जाता है।
विकलांग व्यक्तियों युवतियों की शादी विवाह में समाज के कई नियम अड़चन पैदा कर लेते हैं, खासकर गरीब परिवार के बच्चों के लिए विकलांग होना एक अभिशाप बन गया है। लेकिन अब राजस्थान के गरीब परिवार के विकलांगों को अपनी शादी की चिंता की फिक्र नहीं होगी,
क्योंकि राजस्थान सरकार द्वारा विकलांग व्यक्तियों के शादी के लिए सुखद दांपत्य जीवन योजना 2023 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत दिव्यांगों की शादी के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसलिए मित्रों आज हम इस योजना से जुड़ी सभी जानकारियों को इस महत्वपूर्ण लेख में कवर करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़ें।
सुखद दांपत्य जीवन योजना 2023
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई sukhad dampatya Jeevan Yojana के अंतर्गत विकलांग लड़की तथा लड़कियों की शादी पर अनुदान दिया जाएगा। इस योजना की सहायता से गरीब परिवार के दिव्यांग बच्चों की भी शादी आसानी से हो सकेगी। इस योजना का लाभ बीपीएल परिवार की पुत्रियों, आस्था कार्ड धारी परिवार, अंत्योदय कार्ड धारी परिवार एवं अनाथ कन्याओं के विवाह पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा।
विकलांग विवाह योजना राजस्थान ( viklang Vivah Yojana Rajasthan) के तहत कन्या अथवा लड़के के माता-पिता अथवा संरक्षक को दिव्यांगों के शादी से 6 माह पहले योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस विशेष योग्यजन sukhad dampatya Yojana के तहत दिव्यांगों की शादी पर ₹50000 का अनुदान दिया जाता था, लेकिन अब राजस्थान के सीएम ने इस राशि को बढ़ाते हुए ₹500000 कर दिया है।
Rajasthan sukhad dampatya Jeevan Yojana के अंतर्गत अब विकलांग लड़कियों तथा लड़कों की शादी पर ₹5 लाख की बड़ी राशि का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत लाभ लेने वाले व्यक्ति अथवा युवतियों के परिवार के वार्षिक आय ₹300000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सुखद दांपत्य जीवन योजना 2023 का क्रियान्वयन ब्लॉक समाज सुरक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
इस योजना से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान के लिए लाभार्थी को अपने ब्लॉक, पंचायत समिति पर ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में विशेष योग्यजन से विवाह को प्रसारित करना है। Sukhad dampatya Jeevan Yojana के अंतर्गत 80% या इससे अधिक विकलांगता धारण करने वाले विशेष योग्यजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Sukhad Dampatya Vivah anudan Yojana Rajasthan main highlight
योजना | सुखद दांपत्य जीवन योजना 2023 |
साल | 2023 |
उद्देश्य | विशेष योग्यजनों अथवा दिव्यांगों के लिए विवाह को प्रसारित करना |
शुरुआत | राजस्थान गवर्नमेंट द्वारा |
लाभ | ₹500000 |
लाभार्थी | प्रदेश के विकलांग लड़के लड़कियां |
लाभ | ₹1000 प्रति माह |
विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | sjms.rajasthan.gov.in |
Sukhad dampatya Jeevan Yojana 2023 का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई सुखद दांपत्य जीवन योजना 2023 (viklang Vivah Yojana Rajasthan) का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी गरीब परिवारों में रहने वाले विकलांग लड़के लड़कियों को विवाहित प्रोत्साहित करने के लिए तथा शादी के बाद दंपत्ति अच्छा जीवन जी सकें एवं शादी के तमाम खर्चे का बोझ कम करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
गरीब परिवार के बच्चे यदि वह विकलांग हैं तो उन्हें शादी करने में आर्थिक समस्याओं के साथ ही सामाजिक समस्याएं भी सामने आती हैं। ऐसे दिव्यांगों की शादी करने में तमाम अड़चनें हैं। इसलिए राजस्थान सरकार ने इन लोगों की शादी का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। अब इन दंपतियों को शादी के बाद भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।sukhad dampatya Vivah anudan Yojana Rajasthan के तहत दिव्यांगों को शादी के लिए ₹5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।
सुखद दांपत्य जीवन योजना 2023 की विशेषताएं एवं लाभ
- विकलांग विवाह योजना राजस्थान (viklang Vivah Yojana Rajasthan) के तहत प्रदेश के गरीब परिवार के दिव्यांग बेटी – बेटों की शादी पर अनुदान दिया जाएगा।
- Sukhad dampatya Yojana के तहत मिलने वाली आर्थिक अनुदान को राजस्थान के सीएम द्वारा ₹50000 से बढ़ाकर ₹5 लाख प्रति शादी कर दिया है।
- सुखद दांपत्य जीवन योजना 2023 का लाभ लेने वाले लाभार्थी 80% या इससे अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन को जीवनसाथी बनाने पर ही योजना का लाभ मिलेगा।
- Sukhad dampatya Jeevan Yojana के तहत विभाग से 6 माह बाद तक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ वह व्यक्ति उठा सकते हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होगी।
- विकलांग विवाह योजना राजस्थान के तहत शादी कराने वाली संस्था को उसके विवाह आयोजन के खर्च के लिए संस्था को ₹20000 भी दिए जाएंगे।
- विकलांग तथा दिव्यांग व्यक्तियों को इस स्कीम के तहत लाभ लेने पर काफी सहायता प्राप्त होगी। इससे गरीब माता-पिता पर से आर्थिक खर्च काफी कम होंगे।
- योजना के तहत 80 परसेंट से ज्यादा दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजनों को ₹500000 की आर्थिक मदद की घोषणा अपने बजट 2023-24 में सीएम ने कही थी।
Rajasthani Sukhad dampatya vivah anudan Yojana के लिए पात्रता
- दिव्यांग व्यक्ति 80% से अधिक दिव्यांग होना चाहिए।
- विशेष योग्यजन अथवा दिव्यांग लड़के की उम्र 21 साल तथा लड़की की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा हो।
- दिव्यांग लड़के अथवा लड़की को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- सुखद दांपत्य योजना के लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से ज्यादा ना हो।
- विशेष योग्यजन का विकलांगता प्रमाण पत्र चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
सुखद दांपत्य जीवन योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड तथा राशन कार्ड
- बीपीएल कार्ड तथा अंतोदय कार्ड
- मैरिज सर्टिफिकेट तथा जन्म प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र तथा पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- वर वधु के माता-पिता अथवा संरक्षक का शपथ पत्र
- फोटो
राजस्थान सुखद दांपत्य जीवन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
Sukhad dampatya Jeevan Yojana registration करने के लिए आपको नीचे दिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।
- सबसे पहले दिव्यांग लाभार्थी को अपने नजदीकी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की कार्यालय अथवा ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में जाना होगा।
- कार्यालय पहुंचने के बाद दिव्यांग लाभार्थी वहां से विवाह संबंधी आवेदन फॉर्म ले लेगा।
- Sukhad dampatya Jeevan Yojana का लाभ शादी से 15 दिन पहले से लेकर शादी के 6 माह बाद तक आवेदन किया जा सकता है।
- ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से सुखद दांपत्य जीवन योजना फॉर्म लेने के बाद उसमें पूछी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें।
- अगले स्टेट में इसमें मांगे गए सभी दस्तावेजों को साथ में अटैच करें।
- अब अंत में इस आवेदन फार्म को अपने कार्यालय में जमा कर दें।
- कार्यालय से स्वीकृति मिलने जाने पर आपके बैंक खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
राजस्थान सुखद दांपत्य जीवन योजना के तहत विवाह कैसे होगा?
राजस्थान सरकार द्वारा अधिकृत संस्थाओं द्वारा समय-समय पर प्रदेश में सामूहिक विवाह संपन्न कराए जाते हैं। यह विवाह आयोजन विशेष योगजनों के घरों के आसपास से आए हुए आयोजित होते हैं। इच्छुक दिव्यांग लड़के लड़कियां इन संस्थाओं से मिलकर सभी जानकारियां हासिल करते हैं। विवाह आयोजन स्थल पर लड़के लड़कियां अपनी मनपसंद जोड़ी को चुनते हैं तथा शादी संपन्न कराई जाती है। इससे पहले संस्था के द्वारा इन सब का आपस में परिचय भी करा दिया जाता है।
Conclusion
राजस्थान सुखद दांपत्य जीवन योजना की समस्या करने के बाद कहा जा सकता है कि प्रदेश के विशेष योग्यजन लड़के लड़कियों के शादी विवाह में अब कोई अड़चन नहीं आएगी क्योंकि राजस्थान सरकार ने इनकी शादी के लिए ₹500000 देने का फैसला किया है। इन लोगों की शादी भी आसानी से और धूमधाम से हो सकती है।
FAQ-
Question- सुखद दांपत्य जीवन योजना क्या है?
Ans. यह योजना राजस्थान के विकलांग अथवा दिव्यांग की लड़के लड़कियों की शादी के लिए अनुदान देने की वजह से शुरू की गई है।
Question- राजस्थान सुखद दांपत्य जीवन योजना के तहत अब कितने रुपए का अनुदान दिया जाएगा?
Ans. इस योजना के तहत अब ₹500000 का अनुदान दिया जाएगा।
Question- राजस्थान सुखद दांपत्य जीवन योजना 2023 के लाभ के लिए कितने परसेंट दिव्यांग होना जरूरी है?
Ans. इस योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांग को 80 पर्सेंट दिव्यांगता होने आवश्यक है।
Question- सुखद दांपत्य जीवन योजना 2023 के तहत पहले कितने रुपए का अनुदान दिया जाता था?
Ans. इस योजना में पहले मात्र ₹50000 का अनुदान ही दिया जाता था।