Rajiv Gandhi swarojgar Yojana Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश दवा इंडस्ट्री तथा बागवानी फसलों के लिए जाना जाता है, यहां कृषि के लिए अनुकूल दशाएं उपलब्ध नहीं है। कोरोना महामारी के समय lock-down के कारण तमाम छोटे-छोटे उद्योग धंधे बंद हो गए इससे प्रदेश के युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा, इससे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती चली गई। लॉक डाउन के समय लोग अपना काम धंधा बंद होने के करण घरों में बैठ गए।
बेरोजगारी तथा महंगाई के कारण लोगों के जीवन यापन में काफी समस्या आ गई हैं इसलिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगारी को खत्म करने हेतु अपने बजट 2023-24 में एक खास कार्यक्रम राजीव गांधी स्वरोजगार योजना 2023 को लांच किया है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतु आर्थिक सहायता दी जाएगी अतः दोस्तों आप सभी से निवेदन है कि इस योजना की विस्तृत जानकारी के लिए इस महत्वपूर्ण लेख को अंत तक पढ़ने की कृपा करें। Himachal Pradesh mukhymantri Laghu dukandar Kalyan Yojana की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना 2023
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपने बजट 2023-24 में प्रारंभ की गई Rajiv Gandhi swarojgar Yojana के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार शुरू करना आत्मनिर्भर बनाना तथा अपने पैरों पर उन्हें खड़ा करना शामिल है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में बेरोजगारी को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
इससे बेरोजगार युवा अपना खुद का उद्यम स्टार्ट कर सकते हैं। इस योजना से वह अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण भी कर सकते हैं। Rajiv Gandhi swarojgar Yojana 2023 के अंतर्गत रोजगार शुरू करने के लिए डेंटल क्लीनिक में मशीनरी एवं औजार, मत्स्य इकाइयां, E-टैक्सी तथा 1 मेगावाट तक के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Rajiv Gandhi swarojgar Yojana Himachal Pradesh के तहत E-TAXI पर मिलने वाली सब्सिडी सभी वर्गों के लिए 50 पर्सेंट तक रहेगी, शेष 50 पर्सेंट की राशि को लाभार्थी द्वारा स्वयं भुगतान करना होगा। 1 मेगावाट तक के सोलर पावर प्रोजेक्ट से उत्पन्न बिजली को युवा सरकार अथवा प्राइवेट कंपनियों को बेच कर पैसा कमा सकता है।
प्रदेश के सभी पढ़े लिखे युवा इस Rajiv Gandhi swarojgar Yojana 2023 का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। इस हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी स्वरोजगार योजना का लाभ 18 वर्ष से ऊपर के सभी युवा उठा सकते हैं। इस स्कीम के तहत युवाओं को रोजगार शुरू करने हेतु जो आर्थिक मदद दी जाएगी उस पर न्यूनतम ब्याज दर होगी।
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना 2023 हाईलाइट पॉइंट
योजना | Rajiv Gandhi swarojgar Yojana |
साल | 2023 |
लाभ | 50% सब्सिडी |
उद्देश्य – | युवाओं को स्वरोजगार हेतु सब्सिडी देना |
लाभार्थी- | हिमाचल प्रदेश के सभी बेरोजगार युवा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | himachal.nic.in |
HP Rajiv Gandhi swarojgar Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य
लॉकडाउन के समय बंद पड़े कारखाने की वजह से बेरोजगारी में तेजी से बढ़ोतरी आई। जिससे लोगों को रोजगार छिन गए तथा वह बेकार घर बैठ गए। गरीबी तथा आर्थिक समस्याओं के कारण लोग अपने परिवार को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य तथा भोजन तक देने में समस्या आने लगी, ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई
Rajiv Gandhi swarojgar Yojana को प्रारंभ किया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। इसके राजीव गांधी स्वरोजगार योजना से प्रदेश से बेरोजगारी को खत्म करने में सहायता प्राप्त होगी।
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना हिमाचल प्रदेश 2023 की विशेषताएं एवं लाभ-
- इस HP Rajiv Gandhi swarojgar Yojana का लाभ लेकर प्रदेश के युवा अपना खुद का स्वरोजगार प्रारंभ कर सकते हैं।
- इस योजना के तहत युवाओं को कम ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा जिससे उन्हें बैंक लोन चुकाने में आसानी होगी।
- राजीव गांधी रोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं को डेंटल क्लिनिक मशीनरी एवं औजार, मत्स्य इकाइयां, E-TAXI तथा 1 मेगा वाट तक के सोलर पावर प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे।
- ️ युवाओं को E- टैक्सी खरीदने पर योजना के तहत 50 पर्सेंट तक की सब्सिडी दी जाएगी।
- Rajiv Gandhi swarojgar Yojana के तहत पढ़े-लिखे युवाओं को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
- इस योजना का लाभ लेकर युवा खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएंगे तथा अपने परिवार के जीवन स्तर को सुधार सकते हैं।
- इस योजना के प्रारंभ होने पर प्रदेश में छोटे-छोटे उद्योगों के शुरू होने पर लाखों लोगों को रोजगार प्राप्त होंगे, जिससे प्रदेश से बेरोजगारी को खत्म करने में सहायता प्राप्त होगी।
- Rajiv Gandhi swarojgar Yojana की घोषणा मुख्यमंत्री जी ने अपने बजट में 10 मार्च 2023 को की थी।
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के लिए पात्रता (eligibility)
- राजीव गांधी स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को राज्य का निवासी होना चाहिए।
- स्वरोजगार योजना के लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
- राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के लाभार्थी कम से कम 10th पास हो।
- ️ इस योजना का लाभ लाभार्थी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की किसी भी अन्य योजना का लाभ ना लिया हो।
- ️ स्वरोजगार लाभार्थी को किसी बैंक अथवा संस्था द्वारा दिवालिया घोषित ना किया गया हो।
Rajiv Gandhi swarojgar Yojana Documents
- ️ आधार कार्ड
- ️ बैंक खाता विवरण
- ️ आय प्रमाण पत्र
- ️ निवास प्रमाण पत्र
- ️ आईडी
- ️मोबाइल नंबर
- ️पैन कार्ड
- ️ राशन कार्ड
- ️10th पास सर्टिफिकेट
- ️ फोटो
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- राजीव गांधी स्वरोजगार योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए लाभार्थी को सबसे पहले इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ️ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज प्राप्त होगा।
- ️अब इस पेज पर पहुंचने के आप आप राजीव गांधी रोजगार योजना रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- ️ अब इस पेज पर आप मांगी गई सभी जानकारियों को ( राजीव गांधी स्वरोजगार योजना से संबंधित) ध्यानपूर्वक भरे तथा जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- ️ नीचे दिए गए समिति (submit) बटन को दबाए। इस तरह से आपका Rajiv Gandhi swarojgar Yojana registration ho jaega।
- ️ अभी तक सरकार द्वारा इसके ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है इसलिए लाभार्थियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Rajiv Gandhi swarojgar Yojana HP के अंतर्गत कोई भी समस्या तथा जानकारी के लिए नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर को डायल करें –
- +911772622204
- +911772621154
Conclusion
राजीव गांधी रोजगार योजना 2023 का मूल्यांकन करने के बाद कहा जा सकता है कि यह योजना हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होने वाली है। इस योजना की सहायता से कोई भी पढ़ा लिखा युवा लोन लेकर उद्योग शुरू कर सकता है। जिसके लिए उसे बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा तथा कुछ सेवाओं में उसे 50 पर्सेंट तक ब्याज पर सब्सिडी भी दी जाएगी। इस योजना के सफल क्रियान्वयन होने पर प्रदेश से बेरोजगारी को खत्म किया जा सकता है।
FAQ-
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना 2023 क्या है?
Ans. यह योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए स्टार्ट की गई है।
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत किन क्षेत्रों के लिए लोन दिया जाएगा?
Ans. इस योजना के तहत युवाओं को डेंटल क्लीनिक खोलने, मशीनरी तथा औजार, मछली पालन, e taxi service एवं 1 मेगावॉट तक के सोलर पावर प्रोजेक्ट शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत ब्याज पर कितने पर्सेंट सब्सिडी दी जाएगी?
Ams. इस योजना के अंतर्गत ब्याज पर 50 पर्सेंट तक सब्सिडी प्रदान होगी।
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans. इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा, हालांकि सरकार द्वारा भी वेबसाइट लांच नहीं किया गया है।