मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023 | Mukhymantri Nishulk Uniform Vitran Yojana

Mukhymantri Nishulk Uniform Vitran Yojana 2023: राजस्थान सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार द्वारा प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश में प्राइमरी शिक्षा की स्थिति अच्छी न होने के सबसे बड़ा कारण बच्चों का स्कूल न पहुंचना है।

राजस्थान में गरीब परिवार के बच्चे स्कूल के जरूरी संसाधन जैसे बच्चों की ड्रेस, बैग, जूता आदि का प्रबंध नहीं कर पाते हैं। इसलिए वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने में असमर्थ हो जाते हैं इसी समस्या को सुलझाने के लिए राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023 लेकर आई है। अतः हमारे द्वारा लिखे इस लेख को अंत तक पढ़ें जिससे आप इस योजना के बारे में जानकारी हासिल कर इसका लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023 पॉइंट

योजना मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023
उद्देश्य बच्चों को स्कूलों में आकर्षित करना
शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा
दिनांक 29 नवंबर 2022
लाभान्वित बच्चे लगभग 70 लाख
कुल खर्चा 500 करोड़ रुपए
लाभार्थी कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
ऑफिशल वेबसाइट htttps://rajasthan.gov.in

मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023 का उद्देश्य क्या है?

CM nishulk uniform Vitran Yojana का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फ्री यूनिफॉर्म प्रदान करना है। इस योजना से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के नामांकन व उपस्थिति में वृद्धि होगी तथा ड्रॉपआउट जैसी समस्याओं को रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना का लाभ लेकर अब गरीब परिवार के बच्चे भी स्कूल आने में संकोच नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023

मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना की विशेषताएं क्या है?

  • Mukhymantri nishulk uniform Vitran Yojana 2023 के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए निशुल्क कपड़ा एवं उनके खाते में सिलाई हेतु ₹200 देने का फैसला किया गया है।
  • CM nishulk uniform Vitran Yojana के अंतर्गत प्रत्येक छात्र-छात्राओं को 2 जोड़ी कपड़ा प्रदान होगा।
  • मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023 के लिए बजट में ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • mukhymantri nishulk uniform Vitran Yojana के सफल क्रियान्वयन होने से प्रदेश के लगभग 70 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
  • जिला एवं ब्लॉक स्तर फैब्रिक पहुंचाने का काम प्रशासन द्वारा किया गया है। फैब्रिक उन्हीं बच्चों को प्रदान किया जाएगा जिनका एडमिशन 30 अगस्त 2022 से पहले का होगा।
  • इस योजना के तहत फ्री यूनिफार्म वितरण का कार्य पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तथा संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
  • mukhymantri nishulk uniform Vitran Yojana के तहत फ्री यूनिफार्म के पैकेट पर मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत का फोटो लगा होगा। इस योजना का लाभ लेने बाले छात्रों के अपेक्षा छात्रों की संख्या ज्यादा है।

मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023 का लाभ क्या है?

  • Nishulk uniform Vitran Yojana 2023 को शुरू करने का मकसद स्कूलों में पंजीकृत छात्रों की संख्या को बढ़ाना तथा उन्हें स्कूलों की तरफ आकर्षित करना है।
  • फ्री यूनिफॉर्म प्राप्त होने पर बच्चे स्कूल आने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता दर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023 का लाभ गरीब परिवार के बच्चे 2 सेट यूनिफॉर्म पाकर काफी खुश होंगे।
  • इस योजना के माध्यम से उन्हें सिलाई के लिए भी ₹200 प्रति विद्यार्थी प्रदान होंगे। यह रुपए सीधे उनके बैंक खाते में जमा होंगे।
  • इस योजना के क्रियान्वयन से क्लास में बच्चों के बीच एक जैसी ड्रेस होने पर ऊंच-नीच की भावना नहीं बन पाएगी, जिससे समाज में सद्भावना का विकास होगा।

MukhyaMantri Nishulk Uniform Vitran Yojana is to distribute 2 sets of school uniform 

राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत छात्रों के लिए यूनिफॉर्म का कलर हल्के नीले रंग की कमीज तथा गहरे भूरे / धूसर रंग की नेकर / पेट तथा छात्राओं के लिए हल्के नीले रंग का कुर्ता / शर्ट तथा गहरे भूरे रंग की सलवार / स्कर्ट एवं गहरे भूरे / धूसर रंग का दुपट्टा (चुन्नी) निर्धारित किया गया है।

Boys Class shirt (MTR) paint (MTR)
कक्षा 1 to 3 3.10 1.80
कक्षा 4 to 5 3.50 2.00
कक्षा 6 to 7 3.80 2.10
कक्षा 8 4.20 3.30
girls Class Shirt (MTR) Skirt (MTR)
कक्षा 1 To 3 3.10 1.80
कक्षा 4 to 5 3.50 2.00
girls Class Kurta (MTR) Salwar (MTR) / Dupatta
कक्षा 6 To 7 3.80 3.80 / 4.50
कक्षा 8 4.20 4.20 / 4.50

मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना राजस्थान के लिए पात्रता

  • लाभार्थी को राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी कक्षा 1 से लेकर 8 तक मैं अध्ययनरत होना चाहिए।
  • विद्यार्थी गरीब परिवार से संबंध रखता हो।

मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023 के लिए दस्तावेज क्या है?

  • आधार कार्ड
  • फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्कूल में पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी को सर्वप्रथम अपने स्कूल जाकर अपने प्रधानाध्यापक से इसके बारे में जानकारी हासिल करनी होगी। विद्यार्थी को स्कूल से योजना से संबंधित फार्म लेना होगा। इस फार्म में सभी जरूरी जानकारियां भरने के बाद उसे वहीं कॉलेज में जमा करना होगा। इसके पश्चात प्रधानाध्यापक को पुष्ट होने पर बच्चे को 2 जोड़ी स्कूल ड्रेस प्रदान कर दी जाएगी।

Leave a Comment