एमपी द्वार प्रदाय योजना 2023: सरकारी सेवा में बढ़ते भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता काफी परेशान है। वह चाहे मध्यवर्ग हो अथवा गरीब आदमी, सभी लोग को किसी ना किसी रूप में सरकारी सेवाओं का लाभ लेने हेतु घूस के रूप में रुपए देने पड़ते हैं, तभी उनका काम हो पाता है। अगर कर्मचारियों को रुपए ना दिया जाए तो वह उस काम को महीनों तक लटकाए रहते हैं जिससे आम इंसान को तहसीलों, सरकारी कार्यालयों तथा दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं जिससे उनके धन तथा समय दोनों की बर्बादी होती है।
इसलिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने हेतु 25 जनवरी 2023 को एक नई स्कीम की घोषणा की है जिसका नाम mp dwar praday yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से घर बैठे आम जनता सभी सरकारी कामकाज (तहसील) हो जाया करेंगे। इसलिए दोस्तों आप सभी से निवेदन है कि dwar praday Yojana MP के बारे में सभी जानकारियों के लिए इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें। Ladli Behana Yojana Online Apply करने की प्रक्रिया के लिए यहां क्लिक करें
MP Dwar Praday Yojana 2023
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू करी गई MP dwar praday Yojana की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 जनवरी 2023 को की थी। इस योजना के तहत तहसीलों में बनने वाले कागज जैसे खसरा खतौनी, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, EWS प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों को अब लाभार्थियों को घर बैठे ही बनवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस योजना को शुरू करने का मकसद लोगों तथा गरीब जनता को तहसीलों में घुस ना देना पड़े तथा उन्हें अपने कार्य के लिए महीनों इंतजार ना करना पड़े, इसलिए शुरू किया गया है। अब Dwar praday Yojana के माध्यम से लोगों को बगैर किसी अतिरिक्त खर्चे के घर बैठे ही यह सभी सुविधाएं प्राप्त हो जाएंगी। MP dwar praday Yojana registration के लिए लाभार्थी से मात्र ₹50 का शुल्क लेकर 5 तरह की सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
MP Dwar Praday Yojana 2023 के अंतर्गत मध्यप्रदेश के आम आदमी को घर बैठे सभी सरकारी सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। यह योजना प्रदेश के गरीब लोगों की आर्थिक बोझ कम करने के लिए प्रारंभ किया गया है। इस योजना की शुरुआत इंदौर से की गई है। MP Dwar Praday Yojana 2023 का क्रियान्वयन सार्वजनिक सेवा वितरण गारंटी अधिनियम के अंतर्गत किया जाएगा।
इस मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना के माध्यम से आम नागरिकों को 24 घंटे के भीतर सेवाओं की होम डिलीवरी भी की जाएगी। यह सेवाएं इंदौर नगर निगम के लोगों को अभी प्रदान की जाएंगी, बाद में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। यह सेवाएं एक स्थानीय कोरियर एजेंसी के माध्यम से दी जाएंगी। यह कोरियर कंपनी लोक सेवा केंद्रों से दस्तावेज को लेकर उनका वितरण करती है। MP Yuva portal 2023, Registration, Login कैसे करें
एमपी द्वार प्रदाय योजना 2023 का अवलोकन
योजना | MP Dwar praday Yojana 2023 |
साल | 2023 |
उद्देश्य | आम जनता को घर बैठे सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना |
लाभ | 5 सेवाओं हेतु |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
राज्य | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
आवेदन स्थल | स्थानीय लोक सेवा केंद्र |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | food.mp.gov.in |
Madhya Pradesh Dwar Praday Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई MP dwar Praday Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी आम नागरिकों को तहसीलों, सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाना तथा भ्रष्टाचार को रोकने के उद्देश्य से इस योजना को प्रारंभ किया गया है। Dwar praday Yojana के माध्यम से राज्य के निवासियों को घर बैठे सरकारी कागजों जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र ऐसे दस्तावेजों को घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से 24 घंटे के भीतर प्रदान कर दिया जाएगा। इस योजना के प्रारंभ होने से प्रदेश के नागरिकों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे तथा महीनों के इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा एवं उनका आर्थिक खर्च भी कम होगा। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना 2023
MP Dwar Praday Yojana 2023 की विशेषताएं एवं लाभ
- द्वार प्रदाय योजना मध्यप्रदेश 2023 की शुरुआत 25 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी।
- Dwar praday Yojana के अंतर्गत मध्यप्रदेश के लोगों को घर बैठे ही सभी प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना का क्रियान्वयन इंदौर की एक कुरियर कंपनी द्वारा किया जाएगा। इस MP dwar praday Yojana को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अभी सिर्फ इंदौर में प्रारंभ किया गया है, आने वाले समय में इसे पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा।
- इस dwar praday Yojana MP के अंतर्गत आवेदकों को 5 से ज्यादा सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
- MP Dwar praday Yojana 2023 के तहत आय प्रमाण पत्र, जाति, निवास, मृत्यु, जन्म प्रमाण पत्र तथा खसरा खतौनी की नकल का लाभ दिया जाएगा।
- इस स्कीम के तहत योजना का लाभ लाभार्थियों को सबसे घंटे के भीतर दिया जाएगा। इस सेवा के लिए लाभार्थी को सिर्फ ₹50 फीस के लिए चुकाने होंगे।
- Dwar Praday Yojana के तहत आवेदन अथवा पंजीकरण करने वाले लोक सेवा केंद्रों की संख्या 326 से बढ़ाकर 426 कर दी गई है।
- इस द्वार प्रदाय योजना 2023 को लांच करते समय इंदौर 311 एप को भी लांच किया गया था। इस ऐप से शहर के नागरिक जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।
MP Dwar Praday Yojana 2023 की पात्रता (eligibility)
- द्वार प्रदाय का लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी का लोक सेवा केंद्र में पंजीकरण अनिवार्य हो।
एमपी द्वार प्रदाय योजना के लिए दस्तावेज (documents)-
- आधार कार्ड
- फोटो
- मोबाइल नंबर
- शपथ पत्र
- मार्कशीट
- आईडी
- पुराने दस्तावेज
MP Dwar Praday Yojana 2023 Registration (प्रमाण पत्र) प्रक्रिया-
- द्वार प्रदाय योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम लाभार्थी को अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाना होगा।
- जन सेवा केंद्र जाने से पहले लाभार्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
- वहां बैठे कर्मचारी को अपने दस्तावेज सौंप दें, तथा उसे बोले कि मेरा द्वार पर्दा योजना में आवेदन करें।
- वह आपका द्वार प्रदाय योजना में ऑनलाइन आवेदन कर देगा इसके लिए आपको सिर्फ ₹50 से फीस देनी पड़ेगी।
- इसके बाद आपको 24 घंटे के भीतर डिलीवरी सभी दस्तावेजों की हो जाएगी।
- अगर किसी कारण बस डिलीवरी लेट होती है तो कोरियर सेवा देने वाली कंपनी पर ढाई सौ रुपए का दंड भी पड़ेगा, जिसे आवेदक को देना होगा।
Dwar Praday Yojana helpline number क्या है?
द्वार प्रदाय योजना से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा जानकारी के लिए नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें।
- 181 तथा
- 1967
Conclusion
मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना 2023 की समीक्षा करने के बाद कहा जा सकता है कि यह योजना मध्य प्रदेश के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को घर बैठे ही सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो जाएंगी, इसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस योजना के सफल क्रियान्वयन होने से भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना 2023
FAQ–
MP dwar Praday Yojana 2023 क्या है?
Ans. यह योजना मध्य प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी सेवाओं को घर बैठे ही नागरिकों को देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
द्वार प्रदाय योजना की घोषणा कब की गई थी?
Ans. इस योजना की घोषणा 25 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।
मध्य प्रदेश द्वारा प्रदाय योजना के अंतर्गत कितनी सेवाओं का लाभ नागरिकों को दिया जाएगा?
Ans. इस योजना के अंतर्गत पांच प्रकार की सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
एमपी द्वार प्रदाय योजना के तहत प्रधान होने वाली सेवाओं के नाम लिखें?
Ans. आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी इत्यादि।
मध्यप्रदेश द्वार प्रदाय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans. इस योजना (dwar Praday yojana) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लाभार्थी को अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाना होगा।